राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rana Sanga Controversy : राणा सांगा पर टिप्पणी के बाद निशाने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन, रघुराज सिंह बोले- ‘इनके साथ ऐसा ही होगा…’

by | Apr 28, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Rana Sanga Controversy : समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन इन दिनों राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद लगातार निशाने पर हैं। रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच स्थित गभाना टोल बूथ पर उनके काफिले पर कथित रूप से करणी सेना के सदस्यों ने टायर फेंककर हमला किया। हालांकि इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गए।

उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं, इनके साथ तो ऐसा होना ही चाहिए। ये अपने बाप को बाप कहने के लिए तैयार नहीं हैं।”

रघुराज सिंह ने कहा कि सुमन जैसे लोग वोट की खातिर मुगलों और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं। उन्होंने आगे कहा, “ऐसे लोग जहां भी जाएंगे, पूरे देश में उनके साथ इसी तरह की स्थिति बनेगी।”

रघुराज सिंह ने हमले की तारीफ करते हुए कहा, “मैं उन बच्चों की जमकर तारीफ करता हूं जिन्होंने यह काम किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए। ये बेईमान लोग एक पूरे समाज से लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि राणा सांगा ने अस्सी घाव खाने के बाद भी देश के लिए लड़ाई लड़ी थी।”

सिंह बिरादरी पर सपा नेता अखिलेश यादव के लगातार हो रहे हमलों को लेकर रघुराज सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “ठाकुरों से पंगा लेना अखिलेश यादव के लिए ठीक नहीं होगा।”

हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संबंधित चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) एमएस पाठक ने जानकारी दी कि (Rana Sanga Controversy) सपा सांसद रामजी लाल सुमन को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर