राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Neha Singh Rathore : नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ हुई FIR के बाद कहा – ‘मेरे ऊपर एफआईआर होनी भी चाहिए एक मामूली लड़की लोकतंत्र में सवाल कैसे…’

by | Apr 28, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Neha Singh Rathore : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर अपने बयानों और वीडियो से सुर्खियों में आईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर अभय सिंह की ओर से हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) 2023 की धारा 196 (1) (a), 196 (1) (b), 197 (1) (a), 197 (1) (b), 197 (1) (c), 197 (1) (d), 353 (1) (c), 353 (2), 302, 152 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने बयानों से राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला और धर्म तथा जाति के आधार पर समुदायों के बीच अपराध के लिए उकसाया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,”मेरे ऊपर FIR हो गई है… होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद सीएम योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी।”

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वक़ील की फ़ीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी।”

प्राथमिकी में कहा गया है कि नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। साथ ही, उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने और अपराध के लिए उकसाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर