राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : केंद्र सरकार के फैसले के बाद यूपी सरकार की सख्ती, यूपी से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निकाला बाहर

by | Apr 28, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : उत्तर प्रदेश से अब सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तलाश कर देश से बाहर भेजा गया। शेष बचे एकमात्र नागरिक को बुधवार, 30 अप्रैल को पाकिस्तान भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। इसके बाद यूपी (UP) सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल ढूंढकर देश से बाहर भेजा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे सीधे पाकिस्तान ही रवाना हों। इस प्रक्रिया के लिए उनके साथ पुलिस टीम भी भेजी गई।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। सभी को तलाश कर जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजा गया। डीजीपी ने कहा कि शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को उत्तर प्रदेश से निकालकर वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है। प्रत्येक पाकिस्तानी नागरिक के साथ स्थानीय पुलिस बल को भी रवाना किया गया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वे सुरक्षित रूप से सीमा पार कर अपने देश पहुंच जाएं। वर्तमान में केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, जिसे बुधवार, 30 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर