राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi News : सीएम योगी ने पहलगाम हमले को लेकर कानपुर के शुभम का जिक्र कर अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा – ‘सपा नेताओं के बयान पाकिस्तान…’

by | Apr 29, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Yogi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर सपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं इस कदर दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि वह पाकिस्तान के प्रवक्ता जैसी प्रतीत हो रही हैं।

मुख्यमंत्री देवरिया में 676 करोड़ रुपये की लागत वाली 501 परियोजनाओं में से 341 का लोकार्पण और 160 का शिलान्यास कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई, पर सपा नेताओं के बयान बेहद शर्मनाक हैं। मारे गए लोगों में अधिकांश पर्यटक थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ऐसे वक्त में जब पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा कर रहा है, सपा के नेता बयानबाजी कर रहे हैं जो यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि ये बयान सपा नेता दे रहे हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता।”

मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन जब मीडिया ने अखिलेश यादव से पूछा कि वह उनके घर क्यों नहीं गए, तो उन्होंने जवाब दिया – “वह हमारे पार्टी का नहीं था।” योगी ने इस बयान को बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया।

मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भी ऐसा बयान दिया जिसमें यह कहा गया कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा, जो कि पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश जैसी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सोच कुत्सित राजनीति का परिचायक है।

योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस दोनों पर हमला करते हुए कहा कि ये दल जातिवाद, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति करते हैं। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई हो रही है और पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा है।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर