राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता को मिलेगा बूस्ट, 12 मंडलों में हाईटेक टेस्टिंग लैब तैयार

by | Apr 30, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी और तकनीकी रूप से उन्नत योजना पर काम हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 12 मंडलों में नई लैबों का निर्माण हो रहा है, जबकि शेष 6 में पहले से मौजूद लैबों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर जैसे प्रमुख मंडल मुख्यालयों पर नई लैब बिल्डिंगों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई 2025 तक इन केंद्रों पर सैंपल टेस्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। यहां उच्च तकनीकी क्षमता वाली टेस्टिंग मशीनें लगाई जा रही हैं, जो खाद्य एवं औषधि के सैंपलों की जांच को तेज, सटीक और अधिक वैज्ञानिक बनाएंगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान ने जानकारी दी कि यह योजना राज्य सरकार की स्वस्थ समाज और सुरक्षित उपभोग की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत न सिर्फ नई लैबें बनाई जा रही हैं, बल्कि पहले से मौजूद लैबों को भी हाईटेक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है।

निम्नलिखित 12 मंडलों में नई फूड एंड ड्रग लैब का निर्माण किया जा रहा है।

अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती, बरेली, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सहारनपुर।

वर्तमान में (UP ) लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी में पहले से ही लैब कार्यरत हैं। अब इन 12 नई लैबों के शुरू होने से प्रदेश की खाद्य और औषधि परीक्षण क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

इस योजना के तहत लगभग 1200 नए पदों का सृजन किया गया है, जिसमें लैब टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट शामिल हैं। कार्मिक विभाग जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे प्रदेश में तकनीकी रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

नई टेस्टिंग लैबों की स्थापना से

  • फूड सैंपल टेस्टिंग क्षमता बढ़कर 36,000 से 1,08,000 प्रतिवर्ष हो जाएगी — 300% वृद्धि
  • ड्रग सैंपल टेस्टिंग क्षमता बढ़कर 12,000 से 54,500 प्रतिवर्ष हो जाएगी — 450% वृद्धि

UP राजधानी लखनऊ में फूड एंड ड्रग एनालिसिस की नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अलग-अलग जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे राज्य स्तरीय रिपोर्टिंग और प्रमाणन प्रणाली को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर