राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से की मुलाकात, पिता ने कहा – ‘आपकी दादी जिंदा होतीं, तो यह नहीं…’

by | May 1, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Rahul Gandhi News : पुलवामा के बाद घाटी में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से बुधवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। यह मुलाकात बेहद भावुक माहौल में हुई, जहां शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने राहुल गांधी से कहा, “अगर आपकी दादी इंदिरा गांधी जिंदा होतीं, तो यह नहीं होता।” उनका यह बयान आतंकी हमले पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर था। परिवार ने साफ कहा कि छोटी-मोटी कार्रवाई से अब काम नहीं चलेगा।”

राहुल गांधी ने शुभम द्विवेदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी ऐशन्या को गले लगाकर ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती, तो अब तक सख्त कार्रवाई हो चुकी होती। राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग फिर से उठाएंगे।

इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने प्रियंका गांधी को फोन किया और ऐशन्या से बातचीत करवाई। प्रियंका गांधी ने कहा, “हम आपके दर्द को समझ सकते हैं, हमने अपने पिता को खोया है।” इस पर शुभम के परिजनों ने कहा, आपका दर्द ही हमें भरोसा देता है कि आप हमारी पीड़ा समझ सकते हैं। आपके पिता और दादी ने देश के लिए बलिदान दिया है।”

शुभम की पत्नी ऐशन्या ने राहुल गांधी को बताया कि 22 अप्रैल को कैसे आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा कि मुझे भी मार दो, लेकिन उन्होंने जवाब दिया – नहीं, तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं ताकि तुम जाकर सरकार को बता सको कि हमने क्या किया है।”

परिवार ने राहुल गांधी से गुहार लगाई कि शुभम को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वह संसद के विशेष सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे, और पहले भी इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जा चुका है।

कानपुर के युवा कारोबारी शुभम द्विवेदी अपनी नवविवाहिता पत्नी और परिवार के साथ कश्मीर की सैर पर गए थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। शुभम को उनकी पत्नी की आंखों के सामने गोली मार दी गई। इस भीषण हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद का समूल नाश किया जाए। मोदी जी को अब निर्णय लेना होगा।” इस पर राहुल गांधी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस और विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ है और न्याय की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर