Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में CMO दफ्तर में कार्यरत एक बड़े बाबू को दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
वीडियो में दिखे सीएमओ ऑफिस के बाबू और दो युवतियां
वायरल वीडियो में एक कमरा नजर आ रहा है, जिसमें एक बिस्तर भी है। इसी कमरे में बागपत CMO ऑफिस में कार्यरत बड़े बाबू दो युवतियों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में उनकी हरकतें साफ तौर पर आपत्तिजनक हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति CMO ऑफिस में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात है।
बड़े बाबू ने दी सफाई
जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं, तो आरोपी बाबू ने अपनी सफाई में कहा कि यह सब एक साजिश है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं और यह सब एक मजाक के तौर पर हो रहा था। बाबू का कहना है कि जैसे ही उन्हें स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ, वह तुरंत वहां से चले गए।
डिप्टी सीएमओ का बयान
इस पूरे प्रकरण पर बागपत (Baghpat) के डिप्टी CMO ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मामला गंभीर है और यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” डिप्टी सीएमओ ने माना कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य विभाग की साख को नुकसान पहुंचाती हैं।
स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
वायरल वीडियो के बाद बागपत जिले के स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। आम जनता में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यह देखना अहम होगा कि CMO ऑफिस में तैनात इस बाबू पर कार्रवाई होती है या यह मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला जाएगा।


