राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi: भारत-पाक तनाव के बीच बोले सीएम योगी, “हर हाल में भारत रहेगा विजयी, हमें सेना के साथ खड़े होना है”

by | May 9, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Yogi: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच एक ओर जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है, वहीं दूसरी ओर देश की राजनीति और जनमानस में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है और बौखलाए आतंकियों ने भारत में हमले की कोशिशें तेज कर दी हैं। लेकिन भारतीय सेना हर हमले का जवाब वीरता से दे रही है, जिससे पाकिस्तान को बार-बार मुंह की खानी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था। लेकिन हमारी सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। हमें अपने सैनिकों के साथ खड़े रहना है और उनका मनोबल ऊंचा रखना है।”

सीएम योगी ने यह भी कहा कि भारत हर परिस्थिति में विजयी रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में एकजुट होकर देशहित में काम करते रहना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा, “आज पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है। आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना की मौजूदगी ने उसे फिर से बेनकाब कर दिया है। यह साबित करता है कि पाकिस्तान सीधे तौर पर आतंकवाद को समर्थन दे रहा है।”

उन्होंने दोहराया कि हमें किसी भी हाल में देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं करना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता और सरकार, सेना के साथ खड़ी है।

भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान की ओर से की जा रही हर नापाक हरकत का जवाब दे रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी देखें : India Air Strikes Pakistan: पाकिस्तान द्वारा दागे गए मिसाइल और ड्रोन सेना ने किया निषक्रय |

ये भी पढ़ें : Operation Sindoor 2.0: भारतीय नौसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने दी दुश्मन को करारी शिकस्त, सीमावर्ती क्षेत्रों पर अलर्ट जारी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर