राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Operation Sindoor: भारत ने दी पाकिस्तान को चेतावनी – ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, अब यही है ‘New Normal’

by | May 11, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन कर दिया गया। इसके जवाब में भारत सरकार ने अपनी नीति स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश दे दिया है। न्यूज एजेंसी ANI को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान को अब “नया सामान्य” (New Normal) बता दिया है – मतलब अब हर उकसावे का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की स्थिति हर दौर में बिगड़ती चली गई है। वह अब तक भारत से हर संघर्ष में हारता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद यह संदेश साफ हो गया है कि पाकिस्तान अब इस लीग में नहीं रहा। भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं है – और यही अब “नया सामान्य” है।

भारत सरकार ने यह भी साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अब तक समाप्त नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान की ओर से कोई हमला होता है या फायरिंग की जाती है तो भारत की ओर से भी उसी तरह जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं – “वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा।”

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर का निर्णायक क्षण पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर किए गए हमले थे, जिससे पाकिस्तान को अपनी हकीकत का अंदाजा हो गया।

ANI के अनुसार, भारत सरकार ने अब यह तय कर लिया है कि पाकिस्तान से आगे सिर्फ एक ही मुद्दे पर बात होगी – पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)। भारत ने कहा है कि कश्मीर पर उसकी स्थिति बहुत स्पष्ट है, और अब केवल PoK को वापस लेने की बात होगी।

भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि उसे किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत के हवाले करने पर बात करना चाहता है, तो वह बातचीत हो सकती है – लेकिन अन्य कोई मुद्दा अब भारत के एजेंडे में नहीं है।

भारत सरकार के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए तीन मुख्य लक्ष्य पूरे किए गए।

  • सैन्य लक्ष्य: बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया गया।
  • राजनीतिक लक्ष्य: सिंधु जल संधि को स्थगित कर भारत ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं होता, कोई सहयोग नहीं होगा।
  • मनोवैज्ञानिक लक्ष्य: पाकिस्तान को उसी की ज़मीन पर घुसकर करारा जवाब देकर भारत ने न केवल दुश्मन को सबक सिखाया, बल्कि देश के मनोबल को भी ऊंचा किया।

ये भी पढ़ें : Mathura News: मथुरा की आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

ये भी देखें : Awadhesh Prasad on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अवधेश प्रसाद, महिलाओं ने कर दिखाया कमाल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर