राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida News: नोएडा आरटीओ की बड़ी पहल, अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी परिवहन से जुड़ी सारी जानकारी, घर बैठे लें सेवाओं का लाभ

by | May 13, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Noida News: नोएडा में आरटीओ विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब आम जनता को आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि परिवहन विभाग ने व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा की शुरुआत कर दी है। यह सुविधा 8005441222 नंबर पर उपलब्ध है, और नागरिक 24×7 घर बैठे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने जानकारी दी कि यह पहल ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सहज, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक अग्रणी कदम है। उन्होंने कहा कि अब नागरिक परिवहन विभाग से जुड़ी लगभग हर सेवा और जानकारी सीधे अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप के ज़रिए पा सकते हैं।

  • 24×7 सेवा उपलब्धता उपयोगकर्ता दिन-रात कभी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं
    • वाहन पंजीकरण की जानकारीड्राइविंग लाइसेंस की सेवाएं
    • आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग
  • चालान संबंधित विवरण
    • चालान की स्थितिभुगतान लिंक
    • संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी
  • स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस
    • ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरणस्वामित्व स्थानांतरण
    • रोड टैक्स भुगतान
  • आरटीओ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं
  • वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी की सुविधा
  • बहुभाषी इंटरफेस, जिससे हर वर्ग के नागरिक आसानी से उपयोग कर सकें
  • त्वरित उत्तर और समाधान, जिससे देरी और कागजी प्रक्रिया में कमी

Noida एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि इस चैटबॉट का इस्तेमाल करना बेहद सरल है। उपयोगकर्ता को बस अपने मोबाइल में 8005441222 नंबर सेव करना है और व्हाट्सऐप पर “Hi” भेजना है। इसके बाद सेवा तुरंत शुरू हो जाएगी और यूजर को आवश्यक विकल्प मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Mathura News: मथुरा की आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

ये भी देखें : Awadhesh Prasad on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले अवधेश प्रसाद, महिलाओं ने कर दिखाया कमाल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर