राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather News: देशभर में बढ़ती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

by | May 16, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather News: उत्तर भारत समेत पूरे देश में तेज़ गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और दिल्ली जैसे राज्यों में दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 मई तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। इन तारीखों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 से 21 मई तक और त्रिपुरा में 17 और 18 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 16 से 20 मई के बीच भारी (Weather) वर्षा की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।

  • केरल, माहे में 16 से 22 मई तक
  • तटीय कर्नाटक में 16, 19 और 30 मई को
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में 16 से 20 मई
  • लक्षद्वीप में 20 मई को
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 16 और 17 मई को
  • रायलसीमा में 16, 19 और 20 मई को भारी बारिश का अलर्ट है।

हालांकि बारिश की संभावना है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हीटवेव का असर बरकरार रहेगा।

  • पश्चिमी राजस्थान में 16 से 22 मई तक
  • उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15 और 17 मई को
  • उत्तर मध्य प्रदेश में 18 और 19 मई को लू चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 21 मई तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

  • उत्तराखंड में 16 मई को
  • हिमाचल प्रदेश में 19 मई को ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है।

पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 21 मई तक और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 और 19 से 21 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में (Weather) गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : US India Relations: भारत-पाक के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे डोनाल्ड ट्रंप, कहा-‘मैं ये नहीं कह रहा मैंने जंग रुकवाई…’

ये भी देखें : Rahul Gandhi On Caste Census: दरभंगा में राहुल गांधी में बड़ा बयान!, Caste Census पर गरमाई सियासत?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर