राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, यात्री के बैग से मिले 48 जहरीले सांप और 5 कछुए, थाईलैंड से आया था भारत

by | Jun 3, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mumbai Airport News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की एक जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच के दौरान एक भारतीय यात्री के बैग से 48 अत्यंत विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए गए। यह मामला सामने आने के बाद सुरक्षा स्टाफ और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।

यह यात्री थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंचा था। शुरुआती जांच में पता चला कि इन सांपों में से अधिकांश अत्यंत जहरीले वाइपर प्रजाति के थे।

सूत्रों के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों को रात के समय एक यात्री की गतिविधियों पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस यात्री को रोका गया और उसका बैग चेक किया गया, तो सभी के होश उड़ गए। बैग के अंदर छोटे कंटेनरों में रखे गए 48 वाइपर सांप और 5 कछुए पाए गए। ये सभी जीव अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजातियां हैं।

जानवरों की पहचान और प्रबंधन में मदद के लिए रेस्क्विंक एसोसिएशन फॉर वेलफेयर ऑफ वाइल्डलाइफ (RAWW) की एक टीम को बुलाया गया। टीम ने तुरंत इन जीवों की प्रजातियों की पुष्टि की और बताया कि इनमें से कई सांप अत्यंत खतरनाक और जहरीले हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध व्यापार और ब्लैक मार्केट में तस्करी के लिए किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए आरोपी यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कस्टम विभाग के अनुसार, इन सांपों और कछुओं को अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण समझौतों के तहत थाईलैंड वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया, इस प्रकार के मामलों से साफ जाहिर होता है कि जीवों की तस्करी एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का हिस्सा है। हम सभी संभावित लिंक की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bahraich News: गन्ने के खेत में छुपा है खतरा, बहराइच में तेंदुए और बाघों की मौजूदगी से दहशत

ये भी देखें : Arun Govil: भारत में आतंक के खिलाफ विपक्ष और सरकार एक साथ! जानें और क्या बोले BJP सांसद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर