राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Aligarh News: सावधान! अगर आप शादीशुदा है तो गलती से भी मत करना ये गलती, नहीं तो महंगा पड़ेगा

by | Jun 14, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामूली सी बात साबुन से नहाने को लेकर पति-पत्नी के बीच इतना बड़ा विवाद हो गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की संजय गांधी कॉलोनी की है, जहां घरेलू विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा और पति को थाने ले जाकर पूछताछ करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी प्रवीण अपनी पत्नी के साथ घर में था। उसी दौरान जब वह बाथरूम में नहा रहा था, तो उसकी पत्नी ने यह कहकर विवाद शुरू कर दिया कि ‘मेरे साबुन से क्यों नहा रहे हो।’ इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रवीण की मां पुष्पा ने आरोप लगाया कि उसकी बहू अक्सर बेटे से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। इस बार भी जब विवाद बढ़ा तो बहू ने प्रवीण पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई।

घटना की जानकारी जैसे ही महिला के मायके वालों को लगी, वे तुरंत अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और पुलिस को भी बुला लिया।

प्रवीण की मां ने आरोप लगाया कि जब पुलिस पहुंची तो प्रवीण ने शांत भाव से कहा कि वह (Aligarh) पुलिस के साथ चलने को तैयार है, लेकिन भागेगा नहीं। इसके बावजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद, पुलिस ने प्रवीण को गालियां देने का आरोप लगाते हुए उसे थाने ले जाकर कथित रूप से पिटाई की।

पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने दावा किया कि प्रवीण ने शादी से पहले कई बातें छिपाईं थीं और अब वह मारपीट और गाली-गलौज करता है। दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं, लेकिन अब घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस तक मामला पहुंच गया।

इस पूरे मामले पर सीओ सर्वम सिंह ने जानकारी दी कि पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पति-पत्नी दोनों के मेडिकल परीक्षण कराए गए हैं।

उन्होंने पुलिस द्वारा प्रवीण की पिटाई किए जाने के आरोपों को गलत बताया है और कहा कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

ये भी देखें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन में थी मणिपुर की 21 साल की एयर होस्टेस,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर