राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में लागू होगी 100% डोमिसाइल नीति

by | Jun 14, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “झूठी पार्टी” करार दिया।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज के समय में प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए बच्चों को सफर का खर्च खुद उठाना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार आने पर यह खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इससे युवाओं को न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल भी बनेगा।

तेजस्वी यादव ने राज्य की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है और यहां से सबसे ज्यादा पलायन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के कार्यकाल में राज्य का कोई ठोस विकास नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता आज भी अफसरशाही से त्रस्त है और सरकार से असंतुष्ट है।

बीजेपी को “बड़ा झूठा पार्टी” बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा, “आज बिहार में किसी को नहीं पता कि कब और कहां गोली चल जाएगी। राज्य अब सुरक्षित हाथों में नहीं है।” तेजस्वी ने जनता से आह्वान किया कि अब बदलाव का समय आ गया है और 20 साल पुरानी सरकार को विदा करने की बारी है।

पाल महासम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव को पाल समाज की ओर से एक जीवित भेड़ भेंट की गई। इसे समाज की पारंपरिक आजीविका और पहचान का प्रतीक बताया गया। तेजस्वी यादव ने उस भेड़ को मंच पर सहजता से स्वीकार करते हुए समाज के प्रति आभार जताया। सम्मेलन के समापन के बाद वह उस भेड़ को अपने साथ लेकर रवाना हुए।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

ये भी देखें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन में थी मणिपुर की 21 साल की एयर होस्टेस,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर