राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Asaduddin Owaisi: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच ओवैसी ने भारतीय छात्रों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, विदेश मंत्री से की अपील

by | Jun 15, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Asaduddin Owaisi: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान और इजरायल के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक गंभीर मानवीय मुद्दे को उठाया है। ओवैसी ने जानकारी दी है कि ईरान में 1,595 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, जिनमें से 140 छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, इराक में भी 183 भारतीय श्रद्धालु मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं।

ओवैसी ने शनिवार को किए गए ट्वीट में बताया कि उन्होंने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (PAI) आनंद प्रकाश से संपर्क कर लिया है और ईरान व इराक में फंसे सभी भारतीय नागरिकों की जानकारी साझा की है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब समय बर्बाद किए बिना निकासी अभियान शुरू किया जाना चाहिए।

AIMIM प्रमुख ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से अनुरोध किया है कि वे ईरान और इराक में फंसे तेलंगाना से जुड़े छात्रों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए शीघ्र कदम उठाएं। ओवैसी ने ट्वीट में लिखा:

“ईरान में 1,595 भारतीय छात्र फंसे हैं, जिनमें से 140 छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, इराक में 183 भारतीय श्रद्धालु भी संकट में हैं। मैंने इस बाबत विदेश मंत्रालय के PAI डिवीजन से बात की है और जानकारी साझा कर दी है। अब इनकी वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई की ज़रूरत है।”

वर्तमान में ईरान और इजरायल के बीच सैन्य टकराव के चलते क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर हो गई है। एयरस्पेस बंद हैं, और लगातार बमबारी व ड्रोन हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता लाज़िमी है जो इस संघर्ष क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

भारतीय दूतावासों ने दोनों देशों में रह रहे भारतीयों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

ये भी देखें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन में थी मणिपुर की 21 साल की एयर होस्टेस,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर