राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में गोलीबारी की घटना से हड़कंप, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

by | Jun 22, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी स्थित डीडीए फ्लैट्स में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।

घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कालकाजी डीडीए फ्लैट में रहने वाले लोग आज दहशत में हैं। मैंने कभी नहीं देखा कि इस इलाके में गोलीबारी हुई हो। इस इलाके के इतने बुरे हालात पहले कभी नहीं थे। कुछ महीने पहले एक जिम के मालिक की भी इसी तरह से हत्या कर दी गई थी।”

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, ऐसे में अब बीजेपी यह नहीं कह सकती कि कानून व्यवस्था किसी और की जिम्मेदारी है। अब इन्हें काम करके दिखाना पड़ेगा। अब तक के हालात निराशाजनक हैं। कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब हो चुकी है।” भारद्वाज ने यह भी कहा कि दिल्ली के थानों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नहीं हैं, जो कि एक गंभीर समस्या है।

शनिवार शाम करीब 6:00 बजे कालकाजी के (Delhi ) डीडीए फ्लैट इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में 21 वर्षीय युवक मानव को गोली लग गई। गोली लगने के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

डीसीपी हेमंत तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस जांच में जुटी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में इस तरह की घटना से लोगों में खौफ और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे अपने परिवारों के साथ अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई, मनसे का विरोध तेज – स्कूलों में किताबें फाड़ी, चेतावनी पत्र थमाए

ये भी देखें : Bihar Politics: RJD ने अपनाई सपा की कौन सी जातीय रणनीति?, BJP ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर