राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Diljit Dosanjh: विवादों में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की एंट्री बनी वजह

by | Jun 26, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा फिल्म के कंटेंट या म्यूजिक को लेकर नहीं, बल्कि एक विवाद को लेकर हो रही है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।

फिल्म ‘सरदार जी 3’ 27 जून को रिलीज हो रही है, लेकिन खबरों के मुताबिक, यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। वजह ये बताई जा रही है कि फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं, जिससे भारत में लोग नाराज़ हैं और सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ को बायकॉट करने की मांग उठ रही है।

जहां भारत में फिल्म को लेकर विरोध हो रहा है, वहीं पाकिस्तान में दिलजीत दोसांझ की तारीफ हो रही है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने दिलजीत और हानिया की जोड़ी की जमकर तारीफ की है।

नादिया खान ने कहा, “दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर हर तरफ हैं। मैं चाहती हूं कि ये फिल्म इंडिया में भी रिलीज हो।” उन्होंने आगे बताया कि फिल्म को लेकर शुरुआत से ही विवाद था।

“फिल्म बन चुकी थी लेकिन इंडिया-पाक टेंशन के चलते कहा गया कि फिल्म को री-शूट किया जाएगा। कहा गया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फिल्म से हटा दिया जाएगा। फिर खामोशी छा गई। लेकिन अब जब ट्रेलर आया है तो हानिया आमिर हर सीन में दिख रही हैं।”

नादिया ने आगे कहा, “कर लो जो करना है। वाह, सिख भाई हैं, प्रोड्यूसर सारे सिख हैं। डरते किसी से नहीं हैं। एक समय तो लगने लगा था कि हानिया को हटा दिया गया है। लेकिन अब ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि वो थोड़ी नहीं, बहुत ज्यादा हैं। इंडिया में लोग दिलजीत दोसांझ को देशद्रोही कहकर बायकॉट कर रहे हैं, लेकिन वो वहां के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। मेरी इच्छा है कि ये फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज हो।”

फिल्म सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें हानिया आमिर की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि फिल्म बिना किसी कटौती के रिलीज होगी। अब देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है या नहीं।

फिल्म की रिलीज भले ही भारत में रोक दी गई हो, लेकिन पाकिस्तान में इसे लेकर उत्साह नजर आ रहा है। अब फिल्म की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि दर्शक इस विवाद से ऊपर उठकर सिर्फ कहानी और कलाकारों की मेहनत को कितना स्वीकार करते हैं।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: हिंदी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई, मनसे का विरोध तेज – स्कूलों में किताबें फाड़ी, चेतावनी पत्र थमाए

ये भी देखें : Bihar Politics: RJD ने अपनाई सपा की कौन सी जातीय रणनीति?, BJP ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर