राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shefali Jariwala: क्या है ‘काटा लगा गर्ल’ की मौत के पिछे की वजह? 15 साल की उम्र में किस बिमारी से झूझ रही थी शेफाली जरीवाला

by | Jun 28, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Shefali Jariwala: टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर रही शेफाली ने महज 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर शेफाली के पति पराग त्यागी और उनकी मां का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। पराग त्यागी अपनी पत्नी के निधन से पूरी तरह टूट चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, उनकी मौत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

शेफाली जरीवाला का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और करियर से दूर रहने के पीछे की वजह को लेकर खुलकर बात की थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि वे 15 साल की उम्र से मिर्गी (Epilepsy) से जूझ रही थीं।

उन्होंने कहा था, “मुझे 15 साल की उम्र में पहला दौरा पड़ा था। उस समय पढ़ाई का बहुत दबाव था। तनाव और चिंता से दौरे बढ़ सकते हैं।” शेफाली ने बताया था कि मिर्गी के दौरे उन्हें क्लासरूम, स्टेज के पीछे और कई बार सड़क पर भी आए, जिससे उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बुरी तरह प्रभावित हुआ।

शेफाली जरीवाला ने इस इंटरव्यू में यह भी साझा किया था कि मिर्गी की वजह से वह ज्यादा काम नहीं कर पाती थीं। उन्होंने कहा था, “कांटा लगा के बाद लोगों ने पूछा कि मैं और काम क्यों नहीं करती। अब मैं बता सकती हूं कि मिर्गी के कारण ही मैंने पीछे कदम खींच लिए थे। मुझे यह अंदाजा नहीं होता था कि अगला दौरा कब आएगा। यह सिलसिला करीब 15 साल तक चला।”

हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि पिछले 9 सालों से वे मिर्गी के दौरे से पूरी तरह मुक्त थीं और इसका श्रेय उन्होंने अपने मजबूत सपोर्ट सिस्टम को दिया था।

शेफाली के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया है। अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शेफाली के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख व्यक्त किया है। सिंगर मीका सिंह, अभिनेता अली गोनी और अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

शेफाली जरीवाला का यूं अचानक इस दुनिया से चला जाना उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा सदमा है। ‘कांटा लगा’ से रातोंरात मशहूर हुई इस अभिनेत्री की मुस्कुराहट और हिम्मत हमेशा याद की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Varanasi News: काशी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने हटवाया फुटपाथ से कब्जा

ये भी देखें : लालू की पार्टी और परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप! क्या सपा की साइकिल पर होंगे सवार?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर