राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Haryana News: 11 साल बाद मैदान में कांग्रेस की नई टीम, अब क्या बदलेगी हरियाणा की सियासत?

by | Aug 13, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने करीब 11 साल बाद अपने 32 जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यह ऐलान मंगलवार शाम को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने किया। लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान और चर्चाओं के बाद यह फैसला सामने आया है।

वहीं घोषित जिला अध्यक्षों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का दबदबा साफ़ देखा जा सकता है। हालांकि कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया है। उनके करीबी कुछ नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

32 जिला अध्यक्षों में से सिर्फ एक महिला, संतोष बेनीवाल को जगह मिली है। उन्हें सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। यह महिला प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस की कमजोर स्थिति को भी दिखाता है।

पार्टी ने यह भी कोशिश की है कि जिला अध्यक्षों में जाट, ब्राह्मण, राजपूत, पंजाबी, बनिया और पिछड़ा वर्ग के नेताओं को शामिल किया जाए, ताकि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बना रहे।

इस नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत जून 2025 में हुई थी। तब राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी, ताकि संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके।

इस लिस्ट में कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं जो 2024 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, जैसे:

  • परविंदर परी (अंबाला कैंट)
  • अनिरुद्ध चौधरी (भिवानी ग्रामीण)
  • वर्धन यादव (गुरुग्राम ग्रामीण)

इसके अलावा अन्य प्रमुख नाम

  • पवन अग्रवाल (अंबाला शहर)
  • अरविंद शर्मा (फतेहाबाद)
  • पंकज डावर (गुरुग्राम शहरी)
  • नेत्रपाल अधाना (पलवल)
  • बलवान सिंह (रोहतक)
  • बलजीत कौशिक (फरीदाबाद)

कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कांग्रेस जल्द ही विधायक दल के नेता (नेता विपक्ष) का भी ऐलान कर सकती है। क्योंकि 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है और कांग्रेस चाहती है कि सत्र में पार्टी की ओर से एक तय नेता विपक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Vice President Elections: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें नामांकन से लेकर नतीजे तक का शेड्यूल

ये भी देखें : Mamata Banerjee On BJP: Mamata Banerjee told how she gained so much confidence, why she gave an o…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर