राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mainpuri News: PWD इंजीनियर का वेद पुराण को लेकर विवादित बयान, कहा- “वेदों और पुराणों मे 90% बातें गुलाम…”

by | Aug 17, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यूपी मैनपुरी के लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता धनुषधारी एक बार फिर विवादों में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने वेद-पुराणों को लेकर विवादित टिप्पणी की।

उनका यह बयान उन्होंने 15 अगस्त पर अपने कार्यालय में झंडारोहण के दौरान अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था। जो मोबाइल में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वे कह रहे हैं कि वेद-पुराणों में लिखी 90 प्रतिशत बातें बनावटी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये बातें लोगों को गुलाम बनाने के लिए लिखी गई हैं।

इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता का विवादित बयान पेन ड्राइव में सेव करके पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने इसे जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।

यह पहला मामला नहीं है जब धनुषधारी विवादों में आए हैं। इससे पहले उनके कार्यालय में एक बाबू को पीटने का मामला सामने आया था। इस घटना में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विभाग के कर्मियों ने धरना देकर कार्रवाई की मांग की थी। कर्मचारियों ने धनुषधारी पर ठेकेदार का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग भी की थी।

ये भी पढ़ें: Vice President Elections: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें नामांकन से लेकर नतीजे तक का शेड्यूल

ये भी देखें : Mamata Banerjee On BJP: Mamata Banerjee told how she gained so much confidence, why she gave an o…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर