Nikki Bhati Case News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी के मामले में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक्की की मौत सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुई है। यह जानकारी निक्की के पति विपिन के चचेरे भाई ने दी है।
विपिन के चचेरे भाई का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद निक्की के ससुराल वाले उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में भर्ती करने के समय बताया गया था कि आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी थी। अस्पताल ने पुलिस को एक मेमो भी भेजा है, जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट की बात लिखी गई है। कासना पुलिस को भी इस मेमो के जरिए सबसे पहले सूचना मिली थी। अब पुलिस अस्पताल के डॉक्टर का बयान भी रिकॉर्ड करेगी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अस्पताल में भर्ती होने वाले दिन के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि निक्की के परिवार ने अस्पताल में भर्ती करते समय सच छुपाया था और हत्या या हत्या की कोशिश की बात नहीं बताई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त सीसीटीवी में निक्की के पति विपिन और उनका बेटा बाहर नजर आ रहे थे। फुटेज में विपिन को ग्रेटर नोएडा के अपने घर के बाहर एक किराने की दुकान पर देखा गया। इस सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने मामले की जांच फिर से शुरू कर दी है।
यह दुखद घटना 21 अगस्त 2025 की शाम को हुई थी। निक्की की बहन कंचन की शादी विपिन के बड़े भाई रोहित से हुई है।
पुलिस अब पूरी घटना की तहकीकात कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
ये भी देखें: Akhilesh Yadav On Pooja Pal: पूजा पाल केस पर क्या बोले अखिलेश?, सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा!