राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Arvind Kejriwal: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से मिले केजरीवाल, कहा- “हर ज़रूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार”

by | Sep 4, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Arvind Kejriwal: पंजाब इन दिनों भारी बाढ़ की चपेट में है। कई जिलों में हालात बेहद खराब हैं। आपको बता दें कि गांव पानी में डूबे हुए हैं, फसलें तबाह हो चुकी हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार, 4 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

केजरीवाल ने पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी इलाके में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री भी वितरित की। इस दौरान उनके साथ आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

दौरे के बाद केजरीवाल ने कहा, “मैंने लोगों की तकलीफों को नजदीक से महसूस किया। इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार हर परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।”

केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही है और कोई भी बाढ़ पीड़ित खुद को अकेला न समझे। आगे कहा “पंजाब के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हम सब मिलकर इस मुश्किल वक्त से जल्द बाहर निकलेंगे।”

पंजाब इस वक्त दशकों की सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। इस बाढ़ की बड़ी वजह है, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, जिसके चलते सतलुज, ब्यास और रावी जैसी बड़ी नदियां उफान पर हैं। साथ ही, कई छोटी नदियां भी अपने किनारे तोड़ चुकी हैं और आसपास के गांवों में पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Saket Court: आखिर ऐसा क्या हुआ की साकेत कोर्ट के जज को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड, बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने की भी नहीं इजाजत

ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर