राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Uttarakhand News: केदारनाथ में ग्लेशियर से हल्का एवलांच, कोई नुकसान नहीं, अलर्ट मोड पर प्रशासन

by | Sep 4, 2025 | उत्तराखंड, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Uttarakhand News: उत्तराखंड के केदारनाथ इलाके से एक एवलांच (हिमस्खलन) की खबर सामने आई है, लेकिन राहत की बात ये है कि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जब चोराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में हल्का हिमस्खलन हुआ।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में मौसम के हिसाब से होती रहती है। हालांकि प्रशासन ने कोई जोखिम न लेते हुए तुरंत रेस्क्यू टीमों को अलर्ट कर दिया है।

स्थिति पूरी तरह सामान्य है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है,”

  • नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

टीमें मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इस साल सितंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि आमतौर पर ऐसा अक्टूबर के मध्य में होता था। मौसम में आए इस बदलाव ने स्थानीय लोगों के साथ वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है।

इस बदले हुए मौसम की वजह दक्षिण-पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिसके कारण पहाड़ों में तापमान तेजी से गिरा है। बारिश का पैटर्न भी इस बार काफी अलग देखने को मिला। कहीं बहुत ज्यादा बारिश, तो कहीं बहुत कम। नतीजा ये है कि नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) भी हो रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, और कोई भी गलत या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से न फैलाएं। मौके की हर स्थिति पर प्रशासन की टीमों की पैनी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Saket Court: आखिर ऐसा क्या हुआ की साकेत कोर्ट के जज को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड, बिना अनुमति के दिल्ली छोड़ने की भी नहीं इजाजत

ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर