Bulandshahr News: गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ और जाम से बचने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने सितंबर की रात से 6 सितंबर की रात तक (24 घंटे के लिए) रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इस दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, और सभी को वैकल्पिक रूट से ही निकलना होगा।
कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे?
भूड़ चौराहे पर भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, सिकंदराबाद से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें खुर्जा, अलीगढ़, आगरा जाना है, वे नेशनल हाईवे 34 (NH-34) का इस्तेमाल करें। आगरा, अलीगढ़, खुर्जा से आने वाले भारी वाहन जो दिल्ली की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें भी NH-34 के रास्ते जाना होगा। भूड़ चौराहे और ब्रह्मानंद कॉलेज टी-पॉइंट की तरफ इन भारी वाहनों का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
मेरठ, हापुड़, गुलावठी की ओर से आने वाले वाहन
- जो वाहन खुर्जा, अलीगढ़ या आगरा जाना चाहते हैं, उन्हें भूड़ चौराहे से सिकंदराबाद होकर अडौली तिराहा जाना होगा, फिर वहां से NH-34 पकड़ना होगा।
- इनका बुलंदशहर-खुर्जा रोड पर जाना मना है।
बदायूं, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर की ओर से आने वाले वाहन
- जो वाहन दिल्ली, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, दादरी जाना चाहते हैं, वे या तो:
- शिकारपुर से खुर्जा के रास्ते NH-34 से जाएं, या
- मामन चुंगी, हात्माबाद, निमखेड़ा होते हुए NH-34 पकड़ें।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- NH-34 (नेशनल हाईवे 34) अधिकतर डायवर्टेड ट्रैफिक इसी रूट से जाएगा।
- अडौली तिराहा, मामन चुंगी, ठंडी प्याऊ चौकी और खुर्जा का NH-91 रूट ये वैकल्पिक रूट के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: केदारनाथ में ग्लेशियर से हल्का एवलांच, कोई नुकसान नहीं, अलर्ट मोड पर प्रशासन
ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?


