राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi BMW Crash: दिल्ली में तेज रफ्तार BMW से टक्कर में डिप्टी डायरेक्टर की मौत, अब उठ रहे है कई सवाल

by | Sep 15, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi BMW Crash: दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें वित्त मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत नवजोत सिंह की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार BMW कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार reportedly एक लड़की चला रही थी।

हादसा दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ। हादसे के बाद नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को नजदीकी किसी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में न ले जाकर 19 किलोमीटर दूर GTB नगर के न्यू लाइफ अस्पताल में ले जाया गया। इस बात पर अब सवाल उठ रहे हैं।

नवजोत के बेटे नवनूर सिंह का कहना है कि अगर उन्हें AIIMS या सफदरजंग जैसे पास के बड़े अस्पतालों में ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता को जब अस्पताल लाया गया तो उन्हें लॉबी में ही रखा गया, जबकि मामूली चोट वाले मरीज को कमरे में भर्ती कर लिया गया।

इस हादसे को लेकर अब ये दावा किया जा रहा है कि जिस न्यू लाइफ अस्पताल में नवजोत सिंह को ले जाया गया, वह अस्पताल उसी लड़की से जुड़ा हुआ है जो BMW चला रही थी। बेटे नवनूर का आरोप है कि उनके माता-पिता को एक डिलीवरी वैन में लाया गया। जब उनकी मां को होश आया, तो उन्होंने खुद को वैन की यात्री सीट पर पाया और देखा कि उनके पति पीछे लेटे हुए थे।

नवजोत सिंह की पत्नी की हालत भी गंभीर थी, लेकिन उन्हें अस्पताल की लॉबी में ही छोड़ दिया गया। नवनूर का कहना है कि अस्पताल में मौजूद लोगों से उन्होंने बार-बार पूछा कि BMW चलाने वाली महिला कहां है, लेकिन पांच घंटे तक कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में पता चला कि वही महिला भी उसी अस्पताल में भर्ती थी और उसे मामूली चोटें आई थीं।

नवजोत सिंह सिर्फ एक सरकारी अधिकारी नहीं थे, बल्कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसी पहल में हिस्सा लिया था और कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हाल ही में वह स्पेन से लौटे थे।

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। बाइक और BMW दोनों जब्त कर ली गई हैं। हादसे की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं सबूतों को छुपाने या मिटाने की कोशिश तो नहीं हुई।

FIR में जिन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, उनमें 105, 125B, 281 और 238A शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जब PCR को कॉल आई तो मौके पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ था और BMW कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी थी। बाइक सड़क पर खड़ी थी और हादसा मेट्रो पिलर नंबर 67 के पास हुआ।

  • नवजोत सिंह को पास के अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया?
  • क्या वाकई अस्पताल का कनेक्शन कार चला रही लड़की से है?
  • लॉबी में इलाज न देकर क्या लापरवाही की गई?
  • पुलिस कितनी निष्पक्ष जांच करेगी?

इस हादसे ने फिर एक बार सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या दिल्ली की सड़कों पर VIP गाड़ियों को छूट है? और आम लोग, चाहे वे सरकार में बड़े पद पर ही क्यों न हों, सिस्टम की लापरवाही का शिकार बनते रहेंगे?

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने शुरू किया नया सियासी सफर, बनाई अपनी पार्टी

ये भी देखें: Boycott IND Vs PAK: भारत-पाक मैच को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, जानें क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर