राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 40 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष पर जमकर हमला

by | Sep 15, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया से कई बड़ी घोषणाएं कीं और साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिसमें रेल, एयरपोर्ट, बिजली और पानी जैसी ज़रूरी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही 40 हजार से ज़्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर भी दिए गए।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भले ही राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन तंज जरूर कसा। उन्होंने कहा “मैं दावे से कह सकता हूं कि जो लोग आजकल यहां आकर चक्कर लगा रहे हैं, उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा।”

मोदी ने कहा कि मखाने की खेती बिहार के किसानों की आय का अहम साधन रही है, लेकिन पिछली सरकारों ने ना तो मखाना की परवाह की, ना ही किसानों की।

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि सरकार ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह बोर्ड मखाना किसानों को बेहतर कीमत, टेक्नोलॉजी सपोर्ट, और बाजार उपलब्धता में मदद करेगा।

उन्होंने बताया कि मखाना सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार करीब 475 करोड़ रुपये की योजनाएं चला रही है।

  • पूर्णिया एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग सिर्फ 5 महीने में बनकर तैयार हो गई।
  • पीएम मोदी ने पहली कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई।
  • वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना किया गया।
  • नई रेल लाइन का उद्घाटन भी हुआ।

पीएम मोदी बोले – “अब सीमांचल विकास के फोकस में है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 40,000 गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है, और यह सिर्फ शुरुआत है। “जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। यह मोदी की गारंटी है।”

उन्होंने बताया कि अब तक 4 करोड़ से ज्यादा घर बन चुके हैं, और 3 करोड़ नए घर बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

चूंकि यह दिन इंजीनियर्स डे भी था, पीएम मोदी ने देश के सभी इंजीनियरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग इतनी जल्दी तैयार करना इंजीनियरों की मेहनत का कमाल है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे दल बिहार के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, जो बिहार का अपमान है।

“जिन्होंने दशकों तक बिहार का शोषण किया, अब उन्हें बिहार का विकास सहन नहीं हो रहा है।”

ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने शुरू किया नया सियासी सफर, बनाई अपनी पार्टी

ये भी देखें: Boycott IND Vs PAK: भारत-पाक मैच को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, जानें क्या कहा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर