Vijay Kumar Malhotra FAQ: आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने 94वें साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि दिल्ली के एम्स में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। कल ही प्रो. मल्होत्रा का पीएम मोदी ने उल्लेख किया और कहा कि उनके समाज सेवा और राजनीतिक योगदान को सम्मान देने जैसा था।
कौन थे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा?
बता दें कि विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म लाहौर, पंजाब (पाकिस्तान) में 3 दिसंबर 1931 को कविराज खजान चंद के घर हुआ था। वह अपने पिता के 7 बच्चों में से चौथे नंबर के बेटे थे। प्रो. मल्होत्रा खेल प्रशासन और भारतीय राजनीति में अपनी प्रसिद्ध छवि के लिए जाने जाते थे। मल्होत्रा ने 1972-1975 में दिल्ली प्रदेश जनता संघ का अध्यक्ष और 1977-1980, 1980-1984 में 2 बार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने।
चुनावी उपलब्धियां और पहचान
मल्होत्रा की सबसे उल्लेखनीय राजनीतिक सफलता 1999 के आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बड़े अंतर से हराना रही। उन्होंने बीते 45 वर्षों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए पाँच बार सांसद और दो बार विधायक के रूप में कार्य किया। 2004 के आम चुनाव में वे दिल्ली से भाजपा के इकलौते विजयी उम्मीदवार रहे। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में मल्होत्रा ने एक ईमानदार और स्वच्छ छवि बनाए रखी और राजनीति में सम्मानजनक भूमिका निभाई।
ये भी देखें : UP Caste Ban: यूपी सरकार के फैसले पर घमासान! FIR से जाति हटाना सही या गलत?