Shraddha Parva Festival 2025: श्रद्धा पर्व महोत्सव 2025 का भावपूर्ण सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि इस सम्मान समारोह में निम्न महानुभावों को सम्मानित किया गया।

समारोह में निम्न महानुभाव
- मुनिरामदास जी महाराज।
- डॉ. राजश्री सिंह, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, झज्जर, हरियाणा।
- पद्मश्री गुरविंदर सिंह जी, सामाजिक कार्यकर्ता।
- डॉ. मधु भट्ट तैलंग जी, संकाय अध्यक्ष।
- पद्मश्री डॉ. सुरिंद्र कुमार वासल जी, कृषि वैज्ञानिक।
- पद्मश्री राधा भट्ट जी, सामाजिक कार्यकर्ता।

“प्रति कृतज्ञता व सम्मान का दिवस” – महाराजश्री
राष्ट्र के जाने माने आध्यात्मिक गुरु परम श्रद्धेय श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि हमारे अंदर की ज्योति को कभी भी न बुझने दें और एक जोश भरकर राष्ट्र के लिए तथा सनातन संस्कृति को बचाने के लिए कर्म करना चाहिए। उन्होंने देश के लिए मर मिटने वालों का विश्व जागृति मिशन द्वारा किए गए सम्मानों का जिक्र करते हुए उनको उनको नमन किया।

पूज्य महाराजश्री ने आगे कहा कि आज का दिवस उनके प्रति कृतज्ञता व सम्मान का दिवस है। इस अवसर पर मिशन के उपाध्यक्ष डॉ अर्चिका दीदी जी ने आए हुए समस्त विभूतियों का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया तथा श्रद्धा पर्व पर मनाए जा रहे अभिन्नदन समारोह को एक महत्वपूर्व कार्यक्रम बताते हुए उन सभी योद्धाओं को नमन करते हुए सभी को अपना प्रणाम प्रेषित की। दीदी जी स्वयं के अंदर के दीपक को न बुझने की सलाह दी और साथ ही राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने को कहा।
ये भी देखें : UP Caste Ban: यूपी सरकार के फैसले पर घमासान! FIR से जाति हटाना सही या गलत?


