Bihar Elections 2025: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एनडीए और महागठबंधन अभी तक सीटों के बंटवारे में ही उलझे हुए हैं, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj) ने सबको चौंकाते हुए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव
चर्चा थी कि प्रशांत किशोर खुद राघोपुर या करगहर सीट से मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी का कहना है कि प्रशांत किशोर पूरे 243 सीटों पर संगठन और रणनीति पर फोकस करेंगे, इसलिए वे किसी एक सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
हालांकि, जन सुराज पार्टी ने यह जरूर बताया कि प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार की शुरुआत राघोपुर से करेंगे। यह वही सीट है जहां से राजद नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। मतलब है कि पीके का निशाना तेजस्वी यादव पर ही रहेगा।
कैंडिडेट अनाउंसमेंट में पीके नदारद
जब जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, तो उस मौके पर प्रशांत किशोर खुद मौजूद नहीं थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और पार्टी नेता यदुवंश गिरि मौजूद थे।
उदय सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में बाकी सभी 243 सीटों पर भी पार्टी अपने कैंडिडेट्स का ऐलान कर देगी।
जन सुराज पार्टी के 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नीचे देखिए कि किन जिलों से किसे टिकट मिला है:
जिला | विधानसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
पश्चिम चंपारण | वाल्मीकि नगर | डॉ. नारायण प्रसाद |
पश्चिम चंपारण | लौरिया | सुनील कुमार |
पूर्वी चंपारण | हरसिद्धि (अ.जा.) | अवधेश राम |
पूर्वी चंपारण | ढाका | डॉ. लाल बाबू प्रसाद |
सीतामढ़ी | सुरसंड | उषा किरण |
सीतामढ़ी | रुन्नीसैदपुर | विजय कुमार साह |
मधुबनी | बेनीपट्टी | मोहम्मद परवेज़ आलम |
सुपौल | निर्मली | राम प्रकाश कुमार यादव |
अररिया | सिकटी | राघिब बाबलू |
किशनगंज | कोचाधामन | अबू अफ़्फान फारूक |
पूर्णिया | अमौर | अफ़रोज़ आलम |
पूर्णिया | बैसी | मोहम्मद शहनवाज़ आलम |
कटिहार | प्राणपुर | कुनाल निषाद उर्फ सोनू सिंह |
मधेपुरा | आलमनगर | सुभाष कुमार सुमन |
सहरसा | सहरसा | किशोर कुमार |
सहरसा | सिमरी बख्तियारपुर | सुरेन्द्र यादव |
सहरसा | महिषी | शमीम अख्तर |
दरभंगा | दरभंगा ग्रामीण | शोएब खान |
दरभंगा | दरभंगा | आर.के. मिश्रा |
दरभंगा | केवटी | बिल्टू साहनी |
मुज़फ्फरपुर | मीनापुर | तेज़ नारायण साहनी |
मुज़फ्फरपुर | मुज़फ्फरपुर | डॉ. अमित कुमार दास |
गोपालगंज | गोपालगंज | डॉ. शशि शेखर सिन्हा |
गोपालगंज | भोरे (अ.जा.) | प्रीति किन्नर |
सिवान | रघुनाथपुर | राहुल कुमार |
सिवान | दरौंधा | सत्येन्द्र कुमार यादव |
सारण | मंझी | यदु वंश गिरी |
सारण | बनियापुर | श्रवण कुमार महतो |
सारण | छपरा | जय प्रकाश सिंह |
सारण | परसा | मुशाहिद महतो |
सारण | सोनपुर | चंदन लाल मेहता |
समस्तीपुर | कल्याणपुर (अ.जा.) | राम बलाक पासवान |
समस्तीपुर | मोरवा | जागृति ठाकुर |
बेगूसराय | मटिहानी | डॉ. अरुण कुमार |
बेगूसराय | बेगूसराय | सुरेन्द्र कुमार साहनी |
खगड़िया | खगड़िया | जयंती पटेल |
खगड़िया | बेलदौर | गजेन्द्र कुमार सिंह (निशाद) |
खगड़िया | परबत्ता | विनय कुमार वरुण |
भागलपुर | पीरपैंती (अ.जा.) | घनश्याम दास |
बांका | बेलहर | ब्रज किशोर पंडित |
नालंदा | अस्थावां | लता सिंह |
नालंदा | बिहारी शरीफ | दिनेश कुमार |
नालंदा | नालंदा | कुमारी पूनम सिन्हा |
पटना | कुम्हरार | के. सी. सिन्हा |
भोजपुर | आरा | डॉ. विजय कुमार गुप्ता |
रोहतास | चेनारी (अ.जा.) | नेहा कुमारी (नतराज) |
रोहतास | काराकट | रितेश रंजन (पांडेय) |
औरंगाबाद | गोह | सीता राम दुबे |
औरंगाबाद | नविनगर | अर्चना चंद्रा |
गया | इमामगंज (अ.जा.) | डॉ. अजीत कुमार |
गया | बोधगया (अ.जा.) | लक्ष्मण मांझी |
बाकी पार्टियों में घमासान जारी
जहां जन सुराज ने साफ-साफ मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है, वहीं एनडीए और महागठबंधन में अब भी सीटों को लेकर घमासान जारी है। एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं, तो दूसरी ओर महागठबंधन में VIP के मुकेश सहनी और लेफ्ट पार्टियां तेजस्वी यादव से ज्यादा सीटें मांग रही हैं।
इस सियासी उठापटक के बीच जन सुराज पार्टी की यह चाल बाकी दलों पर दबाव बढ़ा सकती है।
ये भी देखें: Cough Syrup Case: कफ सिरप है या काल! घातक गलती या लापरवाही ?