राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Chunav 2025: मढ़ौरा विधानसभा से चार उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, सीमा सिंह समेत कई दावेदार दौड़ से बाहर

by | Oct 18, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Chunav 2025: मढ़ौरा विधानसभा सीट से एक बड़ी चुनावी खबर सामने आई है। यहां चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है, जिनमें सबसे चर्चित नाम फिल्म अभिनेत्री और लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का है। उनके साथ-साथ बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार का भी नामांकन खारिज कर दिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी और एसडीओ निधि राज ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तकनीकी खामियां पाई गईं।

सीमा सिंह का नामांकन इसलिए रद्द हुआ क्योंकि उनके फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी थी। उन्हें निर्वाचन आयोग ने गलती सुधारने का मौका भी दिया था, लेकिन वे समय पर संशोधित फॉर्म जमा नहीं कर पाईं। सीमा सिंह ने आखिरी दिन दोपहर करीब 3 बजे नामांकन दाखिल किया था।

बता दें कि सीमा सिंह मूल रूप से बरबीघा की रहने वाली हैं और उन्हें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। उनका चुनाव से बाहर हो जाना पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

  • आदित्य कुमार (बसपा)
  • अल्ताफ आलम राजू, जो पहले जदयू में थे और बागी होकर निर्दलीय लड़े
  • विशाल कुमार (निर्दलीय)

इन तीनों के नामांकन में भी कागजात में खामियां पाई गईं, जिनके चलते उनका नामांकन अमान्य करार दिया गया।

मढ़ौरा सीट से अब 9 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इन नामों की विधिवत घोषणा कर दी है:

क्रम संख्याउम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
1लालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
2सनदेव कुमार रायनिर्दलीय
3जितेंद्र कुमार रायराष्ट्रीय जनता दल (राजद)
4अंकित कुमारनिर्दलीय
5मनेजर कुमारनिर्दलीय
6नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंहजनसुराज पार्टी
7अभिषेक रंजननिर्दलीय
8मधुबाला गिरीद प्लुरल्स पार्टी
9पुरुषोत्तम कुमारराष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी

नामांकन की जांच के बाद अब चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। कुछ चर्चित नामों के बाहर हो जाने से समीकरण बदल सकते हैं। अब देखना यह है कि मढ़ौरा की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर