राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Dhanteras 2025: आज की खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त, जानिए क्यों है इतना खास ये दिन

by | Oct 18, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Dhanteras 2025: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन से पांच दिन के दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। बाजारों में रौनक देखते ही बनती है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं।

धनतेरस को खास तौर पर खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजा की चीजें खरीदते हैं। साथ ही लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कुबेर यंत्र और झाड़ू जैसी चीजें भी शुभ मानी जाती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज धनतेरस की शाम को पूजा करने का शुभ समय शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन तीनों की एक साथ पूजा करने से घर में 13 गुना तक धन-धान्य की वृद्धि होती है।

अगर आप आज अब तक शॉपिंग नहीं कर पाए हैं, तो चिंता न करें। शाम को तीन अलग-अलग शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें आप अपनी खरीदारी कर सकते हैं:

  1. पहला मुहूर्त:
    शाम 6:11 बजे से रात 8:41 बजे तक
    इस समय में सोना-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के (जिस पर लक्ष्मी-गणेश की आकृति हो) खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
  2. दूसरा मुहूर्त (लाभ काल):
    शाम 5:48 बजे से शाम 7:23 बजे तक
    इस दौरान आप बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या घर की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं।
  3. तीसरा मुहूर्त (शुभ काल):
    रात 8:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
    यह समय झाड़ू, कुबेर यंत्र, सूखा धनिया, पीतल का कलश और दिवाली की सजावट या पूजा का सामान खरीदने के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें देवताओं का वैद्य (चिकित्सक) माना जाता है।

इसलिए इस दिन स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के साथ भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही धन और समृद्धि के लिए कुबेर महाराज और मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है।

  • सोना-चांदी के आभूषण
  • चांदी के लक्ष्मी-गणेश वाले सिक्के
  • बर्तन (पीतल, स्टील आदि)
  • झाड़ू (दरिद्रता दूर करने का प्रतीक)
  • दिवाली पूजा के लिए सामग्री
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम या वाहन

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर