राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sadhvi Pragya Thakur: “बेटी ना माने तो की टांगें तोड़ दो?” – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

by | Oct 19, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sadhvi Pragya Thakur: भोपाल की पूर्व सांसद और बीजेपी की नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ‘लव जिहाद’ और बेटियों की परवरिश को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसने देशभर में बहस छेड़ दी है।

एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अगर कोई लड़की अपने मां-बाप की बात नहीं मानती, और किसी दूसरे धर्म के लड़के के पास जाने की कोशिश करती है, तो परिवार को उसे सख्ती से रोकना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा “अगर जरूरी हो तो डांटो, और अगर बात न माने तो टांगें तोड़ दो। उसके भविष्य के लिए अगर पीटना भी पड़े, तो पीछे मत हटो।”

उनका कहना था कि जब बेटी बड़ी हो जाती है, तो वह कई बार अपने फैसले खुद लेने लगती है, और हो सकता है कि वह घर से भागने की भी कोशिश करे। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी है कि वो सतर्क रहें और बेटी को “सही रास्ते” पर रखें।

साध्वी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर हमला बताया। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या कोई पिता अपनी बेटी के भले के नाम पर हिंसा कर सकता है? क्या ये मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न नहीं है?

वहीं, कुछ लोग साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में भी खड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आज के समय में कई लड़कियां सोशल मीडिया या बाहरी प्रभाव में आकर गलत फैसले ले बैठती हैं। ऐसे में परिवार को उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने का हक है।

देश के कई महिला अधिकार संगठनों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि किसी भी लड़की को यह हक है कि वो अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले। अगर कोई परिवार उसे जबरन रोकता है या हिंसा करता है, तो ये न सिर्फ कानूनी अपराध है बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान ने एक बार फिर ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे को हवा दे दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयानों का असर चुनावी माहौल पर भी पड़ सकता है और इससे जनता का ध्यान भी भटकाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर