राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Chhath Model: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का छठ को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली में धूमधाम से मनाई जाएगी छठ पूजा

by | Oct 22, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Chhath Model: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार दिल्ली में छठ पूजा बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और राजधानी में रहने वाले हर छठ व्रती को इस बार बेहतरीन सुविधा दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने बताया कि पहले की सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन उनकी सरकार ने अब इस रोक को हटा दिया है। यानी अब यमुना किनारे एक बार फिर से छठ पूजा हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक कुल 17 जगहों पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जहां लोग आराम से पूजा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 1000 से भी ज्यादा जगहों पर छठ पूजा करने के लिए आवेदन आ चुके हैं, जबकि पिछले साल ये संख्या 929 थी। इन सभी जगहों पर सरकार की तरफ से जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

रेखा गुप्ता ने बताया कि हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा। घाटों पर स्वागत गेट लगाए जाएंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, और सुबह अर्घ्य देने वालों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि 2021 में जिन लोगों पर यमुना किनारे छठ पूजा करने को लेकर केस दर्ज हुआ था, यानी जिन पर धारा 188 के तहत मामला चला था, उनकी सरकार वह केस वापस लेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि इस साल दिल्ली में दिवाली जोर-शोर से मनाई गई, पटाखे भी फोड़े गए, लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर कम रहा। उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार की बेहतर योजना और काम का नतीजा है।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”

ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर