राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Metro Time Change: दिल्ली मेट्रो का बदला समय, जानिए क्या है नई टाइमिंग और क्यों लिया गया ये फैसला

by | Oct 30, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Metro Time Change: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने छठ पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली लौट रहे लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए DMRC ने मेट्रो सेवाएं पहले से ही शुरू करने का फैसला किया है। ये सुविधा आज यानी 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक लागू रहेगी।

छठ पूजा खत्म होने के बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग वापस दिल्ली लौट रहे हैं। इस दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह-सुबह ट्रेनें आने की वजह से मेट्रो के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो प्रशासन ने दोनों स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 5:15 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है।

पहले आनंद विहार और नई दिल्ली दोनों स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह करीब 6 बजे से शुरू होती थीं। लेकिन अब अगले पांच दिनों तक यात्रियों को आधा घंटा पहले ही मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी।

DMRC के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें सुबह के समय लंबी लाइन या ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। दिल्ली लौटने वाले लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी है।

रेलवे ने भी छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं। जैसे स्पेशल ट्रेनें चलाना, पानी और वॉशरूम की बेहतर व्यवस्था करना, और अस्थायी हॉल्ट एरिया बनाना, ताकि लोगों को सफर में दिक्कत न हो।

छठ पर्व के बाद दिल्ली लौट रहे लोगों के लिए ये सुविधा वाकई राहत भरी साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें: Lucknow News: कुछ ही मिनटों में तबाही… तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच फायरमैन घायल

ये भी देखें: Lalu Yadav News: लालू यादव का केंद्र सरकार पर तंज,”छठ पर ट्रेन का वादा सिर्फ एक जुमला!”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर