Bihar Election 2025: बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से इस बार जेडीयू ने अनंत सिंह को टिकट दिया है। पहले चरण के मतदान में 6 नवंबर को यहां वोटिंग हो चुकी है, अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन नतीजों से पहले ही अनंत सिंह के समर्थक जीत का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
पटना में शुरू हुई भोज की तैयारी
मोकामा के दादा कहे जाने वाले अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर इन दिनों भोज की जोरदार तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां रिजल्ट वाले दिन करीब एक लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है। मैदान में बांस-बल्ले से विशाल पंडाल बनाया जा रहा है, जहां उनके समर्थक और शुभचिंतक जुटेंगे।
पत्नी हैं मौजूदा विधायक
फिलहाल मोकामा सीट से अनंत सिंह की पत्नी विधायक हैं। उन्हें उपचुनाव में जीत मिली थी। अब खुद अनंत सिंह मैदान में हैं और समर्थक पहले से ही “दादा की 200 परसेंट जीत” का दावा कर रहे हैं।
रिजल्ट से पहले ही जुटे समर्थक
जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट के एक दिन पहले यानी 13 नवंबर से ही अनंत सिंह के समर्थकों का पटना पहुंचना शुरू हो जाएगा। 14 नवंबर की सुबह से ही खाना-पीना शुरू हो जाएगा। सब लोग मिलकर जीत का जश्न मनाएंगे ऐसा समर्थक पहले से ही कह रहे हैं।
पहले भी होती रही है ऐसी तैयारी
वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनंत सिंह के यहां इस तरह का भव्य भोज आयोजित किया जा रहा हो। हर बार जब चुनाव का रिजल्ट आता है, तो उनके घर पर मोकामा से लेकर आसपास के इलाकों से हजारों लोग पहुंचते हैं। इसलिए इस बार भी भोजन और जश्न का इंतजाम बड़े पैमाने पर किया गया है।
ये भी पढ़ें: Faridabad News: फरीदाबाद में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा, डॉक्टर के घर से मिलीं AK-47 राइफलें और विस्फोटक
ये भी देखें: Delhi Air Pollution Protest: जहर बनी दिल्ली की हवा, इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन


