राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi-NCR Air Pollution: UP में प्रदूषण बढ़ने से नोएडा-गाजियाबाद बने गैस चैंबर, सांस लेना हुआ मुश्किल

by | Nov 14, 2025 | अपना यूपी, गौतमबुद्धनगर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi-NCR Air Pollution: उत्तर प्रदेश में अब सुबह और शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। कोहरे और धुंध की वजह से लोग घरों में ही दुबककर बैठ रहे हैं। गर्म कपड़े निकल आए हैं, लेकिन ठंड के साथ एक और बड़ी परेशानी लोगों को परेशान कर रही है हवा में खतरनाक स्तर का प्रदूषण।

दिल्ली से सटे नोएडा, गाज़ियाबाद और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हालत में पहुँच गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से भी ऊपर दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी की हवा मानी जाती है।

सुबह से ही आसमान में धुंध और धुआं इतना फैला हुआ है कि सूरज की किरणें भी धुंधली दिख रही हैं। यह हाल शहरों को गैस चैंबर जैसा बना रहा है।

नोएडा के सेक्टर 125, 116 और सेक्टर 1 में AQI 390 से 400 के पार है। गाजियाबाद के वसुंधरा, इंदिरापुरम, संजय कॉलोनी और लोनी में भी हवा का स्तर इसी के आस-पास है। मेरठ में AQI 332 दर्ज हुआ, जबकि ग्रेटर नोएडा में यह 388 रहा।

इस जहरीली हवा का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी है। दोपहिया चलाने वालों की आंखों में जलन और लगातार खांसी की शिकायतें बढ़ गई हैं।

उधर कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय छिटपुट कोहरा रहने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में भी कोहरा बना रहेगा।

17 नवंबर के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। पिछले 24 घंटों में कानपुर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इटावा, फुर्सतगंज, बरेली और बाराबंकी में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: IND Vs SA Test: साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा भारत का यह स्टार, गिल-गंभीर का ‘ट्रम्प कार्ड’ तैयार

ये भी देखें: Bihar Exit Poll 2025 पर बोले भाजपा नेता प्रतुल शाह देव, “बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार!”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर