Bihar Election Result 2025: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और वर्तमान में मुख्य विपक्ष कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद खराब स्थिति में नजर आ रही है। कांग्रेस ने बिहार में आरजेडी और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। पार्टी ने 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन नतीजे आते-आते हालात ये हैं कि कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई है और चार पर मामूली बढ़त बनाए हुए है। इन सीटों में शामिल हैं किशनगंज, वाल्मीकिनगर, अररिया, चनपटिया और मनिहारी।
कौन-कौन सीटों पर कांग्रेस आगे?
• किशनगंज: कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होडा विजयी
• मनिहारी: मनोहार प्रसाद सिंह 8,179 वोट से आगे
• अररिया: अबिउर रहमान 2,406 वोट से आगे
• वाल्मीकिनगर: सुरेंद्र प्रसाद सिर्फ 72 वोट से आगे
• चनपटिया: कांग्रेस उम्मीदवार लगभग 800 वोटों की बढ़त पर
बाकी 56 सीटों पर कांग्रेस बेहद पीछे चल रही है।
उपचुनाव में भी कांग्रेस की खराब स्थिति
बिहार के चुनाव के साथ ही देशभर में कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए। यहां भी कांग्रेस का प्रदर्शन खास नहीं रहा। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर 2025 को इन नतीजों की घोषणा की। हालांकि कांग्रेस को दो जगह जीत जरूर मिली है।
राजस्थान के अंता में कांग्रेस की जीत
अंता सीट से कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
तेलंगाना के जुबिली हिल्स में बड़ी जीत
जुबिली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव वी. ने BRS की उम्मीदवार मंगंती सुनीता गोपीनाथ को 24,729 वोटों से मात दी। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
पार्टी के सामने बड़ा सवाल
बिहार चुनाव में कांग्रेस का लगभग पूरा प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उपचुनावों में दो जीत ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन पार्टी के सामने अब भी बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा है क्या कांग्रेस अपनी जमीन दोबारा हासिल कर पाएगी?
यह भी देखें: Bihar Election Result 2025: शुरुआती रूझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा!


