राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Cabinet: नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, नई कैबिनेट में कई नए चेहरे

by | Nov 20, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Cabinet: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बड़ी जीत मिलने के बाद, गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका 10वां कार्यकाल है। उनके साथ बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
नई सरकार के गठन में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला। पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, वहीं 12 नए चेहरों को पहली बार मौका मिला है।

इस बार बीजेपी ने अपने कई नए चेहरों को मंत्री बनाया है। इनमें शामिल हैं—
• रामकृपाल यादव
• संजय सिंह टाइगर
• अरुण शंकर प्रसाद
• रमा निषाद
• लखेन्द्र कुमार रौशन
• श्रेयसी सिंह
इनमें से कई नेता पहली बार मंत्री बने हैं, और पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपकर बड़ा मौका दिया है।

लोजपा (रामविलास) से दो नए चेहरे मंत्री बने

• संजय कुमार सिंह – जिन्होंने महुआ सीट से तेज प्रताप यादव को हराया था।
रालोमो (RLM) से भी नया चेहरा आया है—
• दीपक प्रकाश, जो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं।
नई कैबिनेट में खास बात यह है कि 26 मंत्रियों में केवल एक ही मुस्लिम सदस्य है।

इस बार कई दिग्गज नेताओं को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। इनमें शामिल हैं पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, नीरज सिंह बब्लू, केदार प्रसाद गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश मिश्रा, महेश्वर हजारी, राजू सिंह, डॉ. सुनील कुमार, संजय सरावगी, संतोष सिंह, जनक राम, शिला मंडल, नीतीश मिश्र, विजय कुमार मंडल, प्रेम कुमार, हरि सहनी, कृष्ण नंदन पासवान, रत्नेश सदा और जयंत राज पिछली सरकार में मंत्री रहे सुमित कुमार सिंह इस बार चुनाव हार गए, और मोतीलाल प्रसाद को इस बार पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया।

नीतीश कुमार इस समय MLC हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। वह देश के उन नेताओं में शामिल हैं जो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं—लगभग 19 साल से सत्ता में हैं।

हाल ही में हुए चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया और 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की।

• BJP – 89 सीटें
• JD(U) – 85 सीटें
• LJP (RV) – 19 सीटें
• HAM – 5 सीटें
• RLM – 4 सीटें

इतनी बड़ी जीत के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर NDA की सरकार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: बाहुबलियों और उनके परिवारों की साख दांव पर, कई सीटों पर सीधी टक्कर, यहां देखें शुरुआती रुझान में कौन कहां से आगे

यह भी देखें: Bihar Election Result 2025: शुरुआती रूझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर