राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Pollution News: बढ़ती सर्दी के साथ जहरीली हवा का कहर जारी, दिल्ली के दूसरे इलाकों की भी हालत खराब

by | Nov 27, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Pollution News: दिल्ली में ठंड तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन हवा की हालत सुधरने का नाम ही नहीं ले रही। बुधवार को प्रदूषण में हल्की-सी कमी देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार तड़के फिर से हवा में जहरीले कणों की मात्रा बढ़ गई। ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से 400 के बीच बना हुआ है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वजीरपुर और बवाना तो आज फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गए।

ठंड और कोहरे के साथ लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। सुबह-सुबह दिल्ली का आसमान धुंध और कोहरे की परत से ढका दिखा, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही।

पिछले करीब एक महीने से दिल्ली में प्रदूषण बना हुआ है। हालांकि पिछले दो–तीन दिनों में इसमें थोड़ी राहत मिली थी, जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार शाम को GRAP स्टेज-3 की पाबंदियां हटा लीं। लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब श्रेणी में फंसी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक गुरुवार सुबह 6 बजे वजीरपुर में AQI 404 दर्ज किया गया, जबकि बवाना में यह आंकड़ा 403 रहा। दोनों ही जगहें गंभीर प्रदूषण स्तर का सामना कर रही हैं।

• विवेक विहार – 395
• जहांगीर पुरी – 392
• आनंद विहार – 386
• नरेला – 386
• बुराड़ी – 368
• चांदनी चौक – 368
• सोनिया विहार – 355
• आरके पुरम – 354

ये सभी इलाके बेहद खराब श्रेणी में आते हैं।

धुंध और प्रदूषण के चलते सुबह और शाम के समय सांस लेना बेहद मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी हवा में ज्यादा देर रहना हानिकारक हो सकता है।
डॉक्टरों की सलाह:

• जरूरत न हो तो बाहर न निकलें।
• बाहर जाना पड़े तो अच्छे क्वालिटी वाला मास्क पहनें।
• बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

सर्दी, कोहरा और बढ़ते प्रदूषण की इस तिहरी मार ने दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, और फिलहाल इससे तुरंत राहत मिलती नहीं दिख रही।

ये भी पढ़ें: Constitution Day 2025: संविधान दिवस के मौके पर सदन में आयोजित हुआ समारोह, सेंट्रल हॉल में कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

ये भी देखें: Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने RSS का उड़ाया मजाक, बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर