राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल का नाम बदलेगी सरकार

by | Nov 27, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (27 नवंबर) को गाजियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति स्थापना और मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने जैन परंपरा, भारत की आध्यात्मिक विरासत और अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर विस्तार से बात की।

सीएम योगी ने कहा कि भले ही भगवान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना महापरिनिर्वाण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (पावागढ़) में लिया था।
उन्होंने बताया कि सरकार ने उस स्थान का नाम बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है और अब उसे “पावा नगरी” के नाम से जाना जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी का सौभाग्य है कि प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का संबंध उत्तर प्रदेश से है, और अयोध्या में चार जैन तीर्थंकरों ने जन्म लिया। उन्होंने बताया कि दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी काशी में भी चार जैन तीर्थंकर अवतरित हुए थे। सीएम योगी ने आगे बताया कि हाल ही में उन्हें श्रावस्ती जाने का अवसर मिला, जहां भगवान संभवनाथ (जैन तीर्थंकर) का जन्म हुआ था।

योगी ने कहा कि भारत की परंपरा ऋषियों, संतों, महापुरुषों और मुनियों के त्याग और बलिदान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की यह महागाथा युगों से विश्व मानवता को प्रेरित करती आई है और आज भी वही उपासना पद्धतियां पूरे देश में श्रद्धा के साथ निभाई जा रही हैं।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में अयोध्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले राम मंदिर निर्माण के इस ऐतिहासिक कार्य की पूर्णाहुति के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य मंदिर पर भगवा ध्वज का आरोहण किया। योगी ने कहा कि पूरा देश और दुनिया भारत के सनातन वैभव को देख और महसूस कर रही है।

ये भी पढ़ें: Constitution Day 2025: संविधान दिवस के मौके पर सदन में आयोजित हुआ समारोह, सेंट्रल हॉल में कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

ये भी देखें: Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने RSS का उड़ाया मजाक, बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर