राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amethi News: अमेठी में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष समेत 20 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

by | Dec 2, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) को सोमवार को बड़ा संकट झेलना पड़ा, जब पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल समेत करीब 20 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस फैसले के बाद जिले में पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है। जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सभी पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता जिला प्रभारी अतुल सिंह की कार्यशैली से नाराज़ थे। उनका कहना है कि इसी वजह से सभी ने एक साथ इस्तीफा देने का फैसला किया।

इस्तीफा देने वालों की सूची में कई बड़े पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं—

• जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल
• जिला महासचिव धर्मेंद्र शुक्ला
• जिला कोषाध्यक्ष संदीप कसोधन
• जिला संगठन मंत्री शिवम प्रजापति
• जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सरोज
• नगर अध्यक्ष अमेठी घनश्याम सोनी
• नगर महामंत्री मोहम्मद सरदार

इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों से भी कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया, जैसे—

• व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव
• अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुनव्वरी अली सैफी
• अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम निरंजन कोरी
• महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी
• महिला प्रकोष्ठ महासचिव कविता कश्यप
इसके साथ ही नगर अमेठी के कई पदाधिकारी और कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि जिला प्रभारी अतुल सिंह की कार्यशैली लंबे समय से सभी को परेशान कर रही थी। उनका कहना है कि जब हालात सुधरे नहीं, तो सबने मिलकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यालय, सगरा तिराहा अमेठी पहुंचे और अपने-अपने इस्तीफे जिलाध्यक्ष को सौंपे। इसके बाद जिलाध्यक्ष जायसवाल ने भी अपना इस्तीफा जमा कर दिया। सभी इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को भेजे जा रहे हैं।

जायसवाल ने साफ किया कि फिलहाल उनकी किसी भी दूसरी पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वतंत्र हैं और जल्दबाज़ी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा, जब भी कोई निर्णय लिया जाएगा, मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

अमेठी में AAP की यह सामूहिक विदाई पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी इस संकट से कैसे बाहर निकलती है और नए सिरे से संगठन को कैसे संभालती है।

ये भी पढ़ें: SIR Process Extended: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, SIR प्रक्रिया 7 दिन और आगे बढ़ी

ये भी देखें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर