राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Putin India Visit: भारत पहुंच रहे हैं पुतिन!, 2 दिन के दौरे मेें मोदी से डिनर और कई बड़े समझौते होने की उम्मीद

by | Dec 4, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज, 4 दिसंबर की शाम, भारत आने वाले हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनका विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच निजी डिनर होगा।

यह दौरा करीब 2 दिनों का है और इसका मकसद भारत और रूस के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। दोनों देश राजनीति, अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान-तकनीक और संस्कृति जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

खास विमान से पहुंचेंगे पुतिन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुतिन अपना हाई-टेक कमांड सेंटर वाला IL-96 जेटलाइनर इस्तेमाल कर भारत पहुंचेंगे। उनका विमान शाम 4:30 बजे उतरने की संभावना है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स 6:30 बजे का समय बता रही हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली में बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी राजधानी में 5 लेयर का सिक्योरिटी कवच लगाया गया है। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और पुतिन की अपनी सुरक्षा टीम लगातार नजर रखे हुए हैं। सड़कों पर SWAT कमांडो और एंटी-टेरर स्क्वॉड भी तैनात हैं।

5 दिसंबर: राजघाट पर श्रद्धांजलि और राष्ट्रपति से मुलाकात

अगले दिन, यानी 5 दिसंबर की सुबह पुतिन का राष्ट्रीय ध्वज के नीचे औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाएंगे, जहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे—यह परंपरा हर विदेशी मेहमान निभाता है।

हैदराबाद हाउस में मोदी–पुतिन मीटिंग

दोपहर में हैदराबाद हाउस में 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। पहले दोनों नेता अकेले में बात करेंगे, फिर डेलिगेशन के साथ।
बड़ी चर्चाएँ इन मुद्दों पर होंगी:

• रक्षा सौदे—SU-57 फाइटर जेट, S-500 मिसाइल सिस्टम, नई ब्रह्मोस तकनीक
• भारत–रूस व्यापार असंतुलन (भारत का 65 अरब डॉलर आयात, सिर्फ 5 अरब डॉलर निर्यात)
• ऊर्जा और तेल सप्लाई
• विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष सहयोग

शाम को बिजनेस फोरम और राष्ट्रपति भवन में शाही डिनर

शाम को दोनों नेता भारत मंडपम में भारत–रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। बात व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित होगी। रूस का न्यूज़ चैनल रूस टुडे भी भारत में अपना दफ्तर खोलने जा रहा है, जहां लगभग 100 लोग काम करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट बैनक्वेट, यानी शाही डिनर देंगी। पुतिन रात 9:30 बजे भारत से रवाना हो जाएंगे। उनकी भारत यात्रा कुल मिलाकर 28–30 घंटे लंबी होगी।

ये भी पढ़ें: SIR Process Extended: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, SIR प्रक्रिया 7 दिन और आगे बढ़ी

ये भी देखें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर