राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IndiGo Flight Cancellation: दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी अफरा–तफरी, चार दिनों से फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों ने जताई नाराजगी

by | Dec 5, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

IndiGo Flight cancellation: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बुरी तरह अव्यवस्था से जूझ रही है। पिछले चार दिनों से लगातार उड़ानों में देरी और रद्द होने की वजह से यात्रियों का गुस्सा फुट पड़ा है। हालात इतने बिगड़ गए कि कई बड़े एयरपोर्ट्स पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी अफरा–तफरी

गुरुवार को ही 550 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर तो सैकड़ों बैग बिखरे पड़े थे, कई यात्री जमीन पर ही सोते दिखे। लोगों ने खूब नारेबाज़ी की और एयरलाइन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

आज सुबह तक 200 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स (लगभग 135 डिपार्चर और 90 अराइवल) कैंसिल हो चुकी थीं।

हैदराबाद और गोवा में भी हंगामा

हैदराबाद एयरपोर्ट पर गुस्से में यात्री एक एयर इंडिया की फ्लाइट के सामने बैठ गए और उसे रोक दिया। एक शख्स ने बताया कि उसकी शाम 7:30 बजे की फ्लाइट अब 12 घंटे लेट है और एयरलाइन कह रही है कि देरी अनिश्चितकाल तक भी हो सकती है। गोवा में भी यात्रियों ने नाराजगी जताई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कई शहरों में उड़ानों की बड़ी संख्या में रद्दीकरण

इंडिगो की उड़ानें देशभर में इस तरह प्रभावित हुईं:

• दिल्ली: 225
• मुंबई: 118
• बेंगलुरु: 100
• हैदराबाद: 90
• कोलकाता: 35
• चेन्नई: 26
• गोवा: 11
• भोपाल: 5
केवल आज ही 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हुईं। कल यह आंकड़ा 500 था। यानी दो दिनों में 900 से ज्यादा फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं।

इंडिगो की सफाई

इंडिगो का कहना है कि नए पायलट–क्रू ड्यूटी नियमों की वजह से स्टाफ की जरूरत का गलत आकलन हो गया। इसके साथ ही सर्दियों का मौसम, तकनीकी दिक्कतें और स्टाफ की कमी ने मिलकर ये स्थिति पैदा की।

DGCA को दी रिपोर्ट में एयरलाइन ने बताया कि वे नए ड्यूटी नियमों को फिलहाल वापस ले रहे हैं। रात की ड्यूटी का समय जो 5 बजे से बढ़ाकर 6 बजे किया गया था, उसे वापस 5 बजे कर दिया गया रात में दो लैंडिंग की सीमा भी अस्थायी रूप से हटा दी गई है।

अगले 3 दिनों में और फ्लाइटें रद्द होंगी

इंडिगो का कहना है कि स्थिति सामान्य होने में कम से कम 2–3 दिन और लगेंगे। 8 दिसंबर से एयरलाइन ने अपने शेड्यूल में कटौती की है ताकि अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को मैसेज में कहा फ्लाइट्स को समय पर चलाना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन हम पूरी ताकत से स्थिति सुधारने में लगे हैं।”

ये भी पढ़ें: SIR Process Extended: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, SIR प्रक्रिया 7 दिन और आगे बढ़ी

ये भी देखें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर