राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, कंटेनर ने बस में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

by | Dec 15, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा किलोमीटर संख्या 207 पर समशाबाद गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस डिवाइडर से टकराकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।


इस हादसे में बस में सवार छह से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक चौहान (17 साल) के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के लाडो गांव (थाना मुबारकपुर) का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय दीपक बस से उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वहीं अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi: बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा को मिलेगा नया सिस्टम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

ये भी देखें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड का पूरा सच | कांग्रेस, BJP और ED की कहानी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर