राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Manju Lata: PM मोदी के खिलाफ लगाए गए विवादित नारे को लेकर सियासी घमासान तेज, मंजू लता ने कहा – “नहीं मांगेंगी माफी”

by | Dec 15, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Manju Lata: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए विवादित नारे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस नारे को लेकर जयपुर सिटी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा ने अपने बयान पर कोई नरमी नहीं दिखाई है। उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेंगी।

मंजू लता मीणा ने यह बयान कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़ो’ रैली के दौरान दिया था। उन्होंने अपने कल यानी 14 दिसंबर को दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा कि यह नारा जनता के गुस्से को दिखाता है। उनका कहना है कि वह आज भी अपने शब्दों पर कायम हैं और माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंजू लता मीणा ने कहा कि देश में वोटों की चोरी को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। उनका आरोप है कि बीजेपी ने कथित तौर पर वोटों में हेराफेरी करके सरकारें बनाई हैं और चुनाव आयोग भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन अगर उसी वोट की चोरी होने लगे तो फिर संविधान का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस रैली में पहुंचे हैं, जो यह दिखाता है कि जनता वोट चोरी के खिलाफ एकजुट है।
मंजू लता मीणा के मुताबिक यह आंदोलन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi: बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा को मिलेगा नया सिस्टम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

ये भी देखें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड का पूरा सच | कांग्रेस, BJP और ED की कहानी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर