राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CLAT 2026 Topper: क्लैट परीक्षा में राजस्थान की गीताली गुप्ता ने किया कमाल, 17 साल की उम्र में बनीं देश की नंबर-1 टॉपर

by | Dec 19, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CLAT 2026 Topper: देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं लॉ की पढ़ाई कर वकील बनने का सपना देखते हैं। CLAT 2026 के नतीजों ने इस बार एक नई और प्रेरणादायक कहानी सामने रखी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली 17 साल की गीताली गुप्ता ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। गीताली की सफलता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिजल्ट देखने के बाद खुशी से जश्न मनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता है।

गीताली ने CLAT 2026 में 119 में से 112.75 अंक हासिल किए हैं। जब उन्होंने अपना रिजल्ट देखा, तो उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट किया। उनके पिता ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और पूरे घर में जश्न का माहौल बन गया।

गीताली की तैयारी बाकी टॉपर्स से थोड़ी अलग रही। उन्होंने दिन-रात पढ़ाई करने के बजाय स्मार्ट स्टडी पर भरोसा किया। वह रोज अपने लिए कुछ जरूरी टास्क तय करती थीं और उन्हें पूरा करने के बाद आराम भी करती थीं। उन्होंने कभी पूरी रात जागकर पढ़ाई नहीं की। उनका मानना है कि दिमाग को आराम देना भी उतना ही जरूरी है, जितना पढ़ना। यही तरीका उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हुआ।

गीताली इस समय 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें शुरू से ही डिबेट, पॉलिटिकल साइंस और सिविक्स में गहरी रुचि रही है, इसी वजह से उन्होंने लॉ को अपना करियर चुना।

अब AIR-1 आने के बाद उनकी पहली पसंद एनएलयू बेंगलुरु है। आगे चलकर वह कॉरपोरेट लॉ में करियर बनाना चाहती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि गीताली को गणित भी पसंद है, जिसका फायदा उन्हें CLAT के क्वांटिटेटिव सेक्शन में मिला। यही संतुलन उनकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।

CLAT की तैयारी के दौरान गीताली ने खुद को सोशल मीडिया से काफी हद तक दूर रखा। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक बंद कर दिया, ताकि ध्यान न भटके। हालांकि वह पूरी तरह सोशल मीडिया से गायब नहीं हुईं, लेकिन पूरे साल इसका इस्तेमाल बहुत कम किया। उनका पूरा फोकस सिर्फ पढ़ाई पर रहा।

गीताली गुप्ता की यह कहानी साबित करती है कि स्मार्ट प्लानिंग, संतुलित पढ़ाई और सही फोकस से बड़ी से बड़ी परीक्षा भी जीती जा सकती है। उनकी सफलता आज लाखों लॉ स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा बन गई है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सिंगर Amaal ने Tanya Mittal को लेकर तोड़ी चुप्प

ये भी देखें: Ujjwal Raman Singh का सरकार पर हमला

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर