प्रेम क्या है ? जिसके लिए लोग अपने मां- बाप तक को छोड़ने के लिए तैयार हो जाते है। इस एक शब्द के खातिर लोग पूरी दुनिया से बगावत कर जाते है। और बाद में इसका अंजाम क्या निकलता है, चलिए बताते है ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई। उसके पश्चात पति ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को तार -तार कर दिया। जी हां ऐसी एक खबर सामने आयी है जिसे पढ़ कर आपका शादी और प्रेम दोनों के ऊपर से विश्वास डगमगा जाएगा। करवाचौथ ऐसा व्रत है जिसमे पत्नी भूखी प्यासी रहकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। और इसी दिन उस हैवान जो उसके लिए सुबह से भूखी प्यासी थी उसकी लम्बी उम्र की कामना कर रही थी। उस हैवान ने अपनी पत्नी को तेजाब से नहला दिया।
उसे क्या पता था कि जिस प्यार में पागल होकर लड़की ने घर परिवार छोड़ा शादी के तीन साल के बाद इस हैवानियत पर उतर आएगा। आपको बता दें कि अपने परिवार के खिलाफ जाकर पीड़िता ने उससे शादी की थी। शादी के बाद अपने पति के साथ वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रह रही थी। लड़की के घर वालो को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, वह इस शादी से नाखुश थे। परन्तु इस शादी के लिए लड़की का भाई राजी था। क्योंकि घर में वह सबसे छोटी थी इसलिए भाई ने उसका साथ दिया। लेकिन उसको इस रिश्ते का अंजाम नहीं पता था।
पवित्र रिश्ते की गरिमा को किया खंडित
लड़की के भाई ने बताया है कि उनका परिवार बहुत गरीब है ये बात जानते हुए भी लड़के ने बुलेट बाइक दहेज में मांगी। पीड़िता के भाई ने लड़के से कहा कि बुलेट के लिए वह पैसा जोड़ रहा है। वही शादी करने के पश्चात ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में दंपत्ति रह रहे थे। लड़की के भाई द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उसकी बहन को उसका पति शादी के पश्चात मारने पीटने लगा था। परन्तु इतना सब होने के बाद भी पीड़िता ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। ऐसा लगा कि सारी बातों को भुलकर पीड़िता का पति उसे कमरे में लेकर गया। परन्तु कमरे में ले जाने के पश्चात पहले तो बातचीत हुई उसके बाद अपनी हैवानियत पर उत्तर आया। पीड़िता के कपड़े उतरे उसके हाथ पेरो को बांध दिया। चाकू के साथ उस पर हमला करने लगा उसके बाद उसको तेजाब से नहला दिया।
ये भी पढ़े : Noida Suicide: पिछले 24 घंटे में नोएडा के 7 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिंदगी और मौत के बिच झूल रही पीड़िता
बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में लड़की भर्ती है। वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वहीं इस वारदात से आक्रोश में गांव के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला साथ पीड़िता के ठीक होने की दुआए मांग रहे है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही शादी के कुछ वक़्त पश्चात ही आरोपी पति ने नौकरी छोड़ दी थी। पत्नी घर को चलाने के लिए नौकरी कर रही थी।


