बिग बॉस ओटीटी विजेता एवं मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांप का जहर सप्लाई करने के मामले को लेकर नोएडा पुलिस ने पूछताछ की है। आपको बता दें कि मंगलवार (07 नवंबर) की देर रात एल्विश यादव को गुपचुप तरीके से सेक्टर-20 पुलिस थाने पहुंचा। उनके साथ लगभग 3 घंटे तक एसीपी एवं डीसीपी लेवल के अधिकारियों ने पूछताछ की। मीडिया से बचते हुए देर रात करीब 2 बजे वह पुलिस थाने निकल गया।
ये भी देखे : UP Viral News: बंदूक टांगकर स्कूल पहुंच गए ‘गुरुजी’, खौफ से महिलाओं और बच्चों की निकली चींख !
वहीं, नोएडा पुलिस को गिफ्तार 5 आरोपियों की आज बुधवार (08 नवंबर) को मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड मिल सकती है। इसके पश्चात एल्विश यादव से
आरोपियों में से एक राहुल के साथ आमने-सामने बैठकर नोएडा पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने इससे पहले उसे मंगलवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।
क्या है आरोप?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर की तस्करी के मामले में 3 नवंबर को भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों एवं वन्यजीव (संरक्षण) कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस द्वारा के अनुसार पांच कोबरा समेत नौ सांप को ‘बैंक्वेट हॉल’ से बरामद किए गए थे। जबकि 20 मिलीलीटर सांप का संदिग्ध जहर भी जब्त किया था।
सोमवार को अधिकारियों ने बताया था कि स्थानीय सेक्टर 49 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी उसके प्रभारी उप-निरीक्षक को हटाया गया है। पुलिस का इस मामले पर कहना है कि इस मामले में एल्विश यादव कितने शामिल है इसकी जांच हो रही है। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव अपने ऊपर लगे इन खिलाफ आरोपों से इनकार करते है। साथ ही पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए कहते है।


