मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार रामलला के चरणों में हुई। वहीं कैबिनेट बैठक का आयोजन कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार दी।
सीएम योगी ने अयोध्या में सुबह 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचे। हनुमानगढ़ी में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने दर्शन किया। इसके बाद रामलला मंदिर में दर्शन और पूजा की। वही दीपोत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्री जायजा लेने के लिए पहुंचे। कैबिनेट बैठक के दौरान सरकार के दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।
अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां पूजा करने के पश्चात हनुमान गढ़ी मंदिर से रवाना हुए। उसके बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर राम लला मंदिर में पहुंचे। राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए सीएम योगी अयोध्या में राम कथा संग्रहालय पहुंचे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस में बैठकर सफर किया।
कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट बैठक में सरकार रामनगरी से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देगी। धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले प्रस्तावों पर अयोध्या सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के जरिये मुहर लगेगी।
ये भी देखे : Akhilesh Yadav News: बीजेपी के छूटे पसीने, कांग्रेस की खुली रह गई आंख, अखिलेश का ऐसा ऐलान !
पीएम और सीएम ने अयोध्या का लौटाया गौरव ‘
अयोध्या में कैबिनेट बैठक से पहले यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पीएम और सीएम ने आज करीब 1000 साल पश्चात अयोध्या का गौरव लौटाया है। दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल यह शहर बनने जा रहा है। आज यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के फैसले लिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव कैबिनेट के सामने हैं।


