राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

तेलंगाना में हुई पीएम की रैली के दौरान टावर पर चढ़ी लड़की ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा – मोदी ने देश को गुमराह किया

by | Nov 13, 2023 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

एक लड़की सिकंदराबाद में शनिवार (11 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान लाइट टावर पर चढ़ गई थी। आपको बता दें कि मोदी अपना भाषण रोकते हुए लड़की को मनाने के लिए उससे कई बार नीचे उतरने के लिए अपील करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ। अब पीएम मोदी का ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने के लिए उस लड़की ने मजाक उड़ाया है। लड़की ने मीडिया से बात करते हुए देश को गुमराह करने का पीएम पर आरोप लगाया।

ये भी देखे : Uttar Pradesh News: आजम खान पर एक और एक्शन, रामपुर पब्लिक स्कूल हुआ सील | Azam Khan

सोशल मीडिया युवती को बार-बार टावर से नीचे उतरने की अपील करने वाला प्रधानमंत्री का वीडियो पर काफी वायरल हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी इस वीडियो में उस लड़की से कहते हुए नजर आ रहे हैं, “बेटा, नीचे आओ, नीचे आओ बेटा, मैं तुम्हारी बात सुनूंगा, यह सही नहीं है, मैं आप लोगों के लिए ही आया हूं। ऐसा करने से कोई फायदा होगा।”

ये भी पढ़े : UP Air Pollution: दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता बिगड़ी, जानिए कितना है AQI

‘सरकारी क्षेत्रों का किया जा रहा निजीकरण’

वह लड़की, जिसको कल तक कोई जनता नहीं था। किसी रिपोर्ट में जिसका नाम नहीं था। आज मिडिया में उसके इतने चर्चे है। टावर से उतरते ही मीडिया से मुखातिब हुई एवं पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसी। बता दें कि उसने प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने एवं देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। लड़की का कहना है कि, “मोदी के सत्ता में आने के पश्चात से लोगों को जाति और धर्म के नाम पर भड़काया व विभाजित किया जा रहा है। आज के वक्त में आए दिन बलात्कार एवं हत्याएं हो रही हैं। वही सरकार कोई कार्रवाई करती नजर आती। मीडिया से उनका कहना है कि, सभी सरकारी क्षेत्रों का मोदी शासन के तहत निजीकरण किया जा रहा है, जिसकी वजह से मेरे जैसे गरीब लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची है। ”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर